Vishwa Paryawaran Diwas June 5 2020 Friday in Hindi World Environment Day

World Environment Day June 5 2020 Friday
Vishwa Paryawaran Diwas
विश्व पर्यावरण दिवस जून 5 2020 शुक्रवार 
https://mneonews.blogspot.com

पर्यावरण एक ऐसा विषय है जो समूचे विश्व को अपने अंदर समाये हुए है। किसी भी देश में किसी भी शहर या कस्बे में कोई भी अप्रिय घटना घटे तो इसका प्रभाव समूचे विश्व और पूरी मानव जगत पर पड़ता है। अभी देख लीजिए नोवल कोरोना वायरस कोविड-19  की शुरूआत चीन के एक छोटे से शहर वुहान में हुई और इसने आनन-फानन में पूरे विश्व को अपने चपेट में ले लिया है। आज कोई एक देश कुछ भी अनुसंधान करता है तो उसका प्रभाव विश्व जगत पर पड़ता है। आज विश्व एक घर और समस्त मानव एक परिवार की तरह है। तो पर्यावरण के प्रति चिंता करना सभी देश, सभी मानव का कर्तव्य है। पर्यावरण को बचाने और बनाए रखने की जिम्मेवारी सिर्फ सरकार या कुछेक निजी संगठनों की नहीं, बल्कि समस्त मानव और विश्व समाज की है।

वर्ष 1973 से हर 5 जून को एक विशेष कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। चूंकि पर्यावरण विश्व स्तर का विषय है, अतएव दुनिया भर के अलग-अलग देशों से करोड़ों लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र आम सभा के द्वारा एक बड़े वार्षिक उत्सव के रूप  में आयोजित की जाती है। अतएव विश्व के अलग-अलग देशों शहरों में विश्व पर्यावरण उत्सव की मेजबानी की जाती है।


पेड़-पौधों और हरियाली से वीरान होते स्थल विश्व में अनेक समस्याएं पैदा कर रही है। ग्लोबल वार्मिंग, कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड, सायक्लोन इन सब प्राकृतिक आपदा का कारण विश्व पर्यावरण का असंतुलन प्रदुषित होना ही है। वायु प्रदुषण, जल प्रदुषण, मिट्टी प्रदुषण इन सबका कारण विश्व पर्यावरण का पतन देखा जाए तो कारण मनुष्य स्वयं है। मनुष्य ने ही प्रकृति का दोहन किया, प्रकृति का नाश किया और अब प्रकृति मनुष्य का नाश कर रही है। अतएव अगर मनुष्य की रक्षा करनी है तो हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर, हरा-भरा बनाए।

मन की शांति, मस्तिष्क का संतुलन, आत्म-प्रसन्नता, सुख-समृद्धि और संतुष्टि प्रकृति के सान्निध्य में ही पाया जा सकता है। पेड़-पौधों से विरान और फैक्ट्रियों से निकलते काले धुएं विश्व पर्यावरण का क्या हाल करेंगे, यह सबों को मालूम है। अतएव विश्व धरा को सुंदर बनाएं, वृक्षों की रक्षा करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। यही इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस जून 5] 2020 के लिए हमारा लक्ष्य हो। आएं हम सब साथ मिलकर गाएं और शपथ लें -

यह विश्व धरा हम सबका चमन
रखेंगे इसे खुशहाल हरदम
गंदा नहीं करेंगे अपना आंगन
यह विश्व हम सबका चमन

थूकेंगे जहां-तहां
फेंकेंगे कूड़ा यहां वहां
प्लास्टिक में कुछ रखेंगे
इसका करेंगे प्रयोग
यह विश्व हम सबका चमन

अपने घर रेगिस्तान बनाएंगे
लगाएंगे पौधे हर जगह
रखेंगे धरती हरी-भरी
विश्व को बनाएंगे सुंदर बागीचा

जल से ही तो अपना जीवन है
जल का संरक्षण करेंगे सदा
दुरूपयोग करेंगे प्रदुषित करेंगे।
करेंगे बिना विनाश के विकास
सुरक्षित करेंगे अपने एकमात्र बसेरा
इस धरती को।

आने वाले बच्चों के भविष्य का
करेंगे सदा ख्याल उनका
यह धरती है अपनी माता
करेंगे सदा इसकी सुरक्षा।


Comments